Friday, September 4, 2026

यहां दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में स्थित पथरीश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शव जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था।

घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया गया है। घटना के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दोनों साधु लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना अंतर्गत पथरीश्वर महादेव मंदिर में रहते थे। कुछ समय से उनके लापता होने पर संदेह पैदा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो जंगल में खुदाई के दौरान दोनों के शव बरामद हुए। शवों को गड्ढे में दबाने का प्रयास किया गया था ताकि हत्या के साक्ष्य छिपाए जा सकें।

इस दोहरे हत्याकांड से हरिद्वार के संत समाज में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.