Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देहरादून जनपद के कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हुए एक बड़े सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर में फंसे हुए दोनों व्यक्तियों के शवों को बाहर निकाला और उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सोमवार की प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर तीन वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया, डंपर की चपेट में आने से दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर उन्हें पंचनामा भरकर सब विच्छेदन गृह भेज दिया है। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.