Saturday, September 5, 2026

यहां अनियंत्रित कार खाई में गिरने से दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लमगड़ा थाना क्षेत्र की चौकी जैंती के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में तीन लोग सवार थे। अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी।

हादसे में पान सिंह बिष्ट (37 वर्ष), निवासी ग्राम बक्सवाड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मेहरबान सिंह करायत (57 वर्ष), निवासी ग्राम सुरचौरा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में राहुल राय (19 वर्ष), निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.