Saturday, September 5, 2026

यहां तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और दुखद मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा किच्छा क्षेत्र के पुल भट्ठा थाना अंतर्गत दरऊ चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और करीब 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है। दोनों रामपुर जिले के लखीमीपुर गांव के निवासी थे और पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां आयोजित पार्टी में शामिल होने आए थे।

जानकारी के मुताबिक, देर रात भोजन के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरऊ चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.