Friday, September 4, 2026

टांडा के जंगल में टस्कर हाथी ने महिला को मारा, 72 घंटे के भीतर हुई तीसरी मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। टांडा के जंगल में 72 घंटे के भीतर दो लोगों को मारने के बाद टस्कर हाथी ने आज एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला, उक्त घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।

यहां शाह पठानी गांव से पंतनगर की ओर को जाने वाले एक रास्ते में लकड़ी बीनने ए तीन महिलाओं डेड दांत वाला तस्कर हाथी अचानक दौड़ पड़ा आनंद फानन में जंगल के भीतर भागने के दौरान उक्त हाथी ने मैंना देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बाबू लाल को पीछा करके पकड़ लिया, तथा सूंड से पटक कर तथा पांव रखकर मार दिया, उक्त महिला के साथ में गई अन्य महिलाएं बदहवास हालत में कॉलोनी में पहुंची, और लोगों को पूरी बात बताई। जिसके बाद कॉलोनी के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे तो तब तक मैंना देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि हाथी भी वहां से चला गया था। मृतका महिला निवासी झा कॉलोनी पंतनगर की रहने वाली है जिनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। समाचार जारी होने तक मौके पर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम सहित भारी संख्या में पुलिस और वनकर्मी मौके की जांच पड़ताल में जुट गए थे।

दो दिन के भीतर यहां हृदय विदारक दूसरी घटना हैं, दो दिन पूर्व भी इसी हाथी ने सांप पठानी क्षेत्र के एक खेत में सो रहे दो लोगों को जान से मार दिया था, जिनमें से अभी एक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है, हाथी के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.