Saturday, September 5, 2026

यहां ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। शहर में रफ्तार का कहर लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को बरेली रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपत्ति स्कूटी से तीनपानी की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी से तीनपानी की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। महिला को गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.