Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में गिरा ट्रक, एक लापता, रेस्क्यू जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं। ताजा मामला टिहरी जिले के नैनबाग-दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल मसूरी बैंड के पास सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसा हो गया। विकासनगर से जखोल की ओर सरकारी राशन लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा।

हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति लापता हो गया है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत नैनबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौकी प्रभारी नैनबाग रामनरेश शर्मा ने बताया कि ट्रक खाद्यान्न से लदा हुआ था और अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लापता व्यक्ति की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायल चालक की पहचान उदय सिंह (27 वर्ष), पुत्र गगन सिंह, निवासी त्यूनी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.