Friday, September 4, 2026

हरित यज्ञ अभियान के अंतर्गत छात्रावासों में वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ‘हरित यज्ञ’ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 17 से 23 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस साप्ताहिक अभियान के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में चरणबद्ध रूप से पौधरोपण किया जा रहा है,

जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसी कड़ी में 17 जुलाई को विवेकानंद, टैगोर, मीनाक्षी, पटेल और सिल्वर जुबली भवन; 18 जुलाई को विश्वेश्वरैया, शिवालिक, शास्त्री और जनरल बिपिन रावत भवन तथा 19 जुलाई को पंत, नेहरू, सीबी-। व सीबी-।। भवन में पौधे लगाए गए, जबकि आज सरोजिनी, सुभाष और गांधी भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक छात्रावास में लगभग 20 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस अवसर में विद्यार्थियों के साथ-साथ वार्डन, सहायक वार्डन और छात्रावास में कार्यरत कर्मियों ने भी वृक्षारोपण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा इस ‘हरित यज्ञ’ को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से इन पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके दीर्घकालिक संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेने का विशेष आह्वान किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.