Saturday, September 5, 2026

आज से महंगा हो गया ट्रेन का सफर, कितना बढ़ा किराया? पूरी डिटेल देखे नई दरें लागू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। 26 दिसंबर आज भारत में ट्रेन का किराया बढ़ा दिया गया है भारतीय रेलवे ने पूरे देश में किराया बढ़ाया है, जो छह महीनों में दूसरी वृद्धि है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी और नॉन-एसी दोनों कोच में यात्रा करने वाले लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका असर पड़ेगा। इस किराया बढ़ोतरी से रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

26 दिसंबर से भारत में ट्रेन यात्रा महंगी

26 दिसंबर से भारत में ट्रेन यात्रा महंगी

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया बढ़ा

रेलवे को 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व

नई दिल्ली। शुक्रवार, 26 दिसंबर आज से भारत में ट्रेन यात्रा महंगी होने जा रही है। भारतीय रेलवे ने देश भर में किराया बढ़ा दिया है, जो छह महीनों में दूसरी बढ़ोतरी है।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के AC और नॉन-AC दोनों कोच में यात्रा करने वाले लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त रेल रूट पर भी बदला हुआ किराया लागू होगा।

इससे लाखों यात्री प्रभावित होंगे। किराया बढ़ोतरी से रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

कितना बढेगा किराया?

साधारण (नॉन-AC) ट्रेन

सेकंड क्लास साधारण:

215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं

216-750 किमी: 5 रुपये की बढ़ोतरी

751-1250 किमी: 10 रुपये की बढ़ोतरी

1251-1750 किमी: 15 रुपये की बढ़ोतरी

1751-2250 किमी: 20 रुपये की बढ़ोतरी

स्लीपर क्लास: 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

फर्स्ट क्लास (साधारण): 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में:

सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC क्लास में:

AC चेयर कार: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC 3 टियर / 3E: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC 2 टियर: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

किराए में बढ़ोतरी का प्रभाव

किराए में बढ़ोतरी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों पर भी लागू होगी।

5 पॉइंट्स में खास बात

उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सभी तरह के सीज़न टिकट, चाहे वे उपनगरीय हों या गैर-उपनगरीय, अपरिवर्तित रहेंगे।

रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफ़ास्ट चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

GST पहले की तरह लागू रहेगा, और किराए को पहले की तरह ही राउंड ऑफ किया जाएगा।

26 दिसंबर से पहले जारी किए गए टिकटों पर नए किराए लागू नहीं होंगे, जबकि 26 दिसंबर, 2025 के बाद TTE द्वारा जारी किए गए टिकटों पर नए किराए लागू होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.