Friday, September 4, 2026

सलडी के पास कोइराला में मलबा, भीमताल मार्ग पर यातायात ठप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलडी के पास कोइराला में सड़क पर अचानक मलबा आ जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

सहायता एवं अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:

📞 112

📞 9411112979

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.