Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, दो घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पाइंस क्षेत्र में तेज रफ़्तार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल बताये जा रहे हैं।

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह (24) पुत्र लक्ष्मण सिंह जोधपुर अपने दोस्त युवराज सिंह (20) पुत्र भरत सिंह के साथ घूमने के लिए कैंची धाम आए थे। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अपने हल्द्वानी में ही रहने वाले दोस्त राहुल कुमार (20) को भी साथ लिया और कैंची धाम के लिए निकल पड़े।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

तीनों दोस्तों ने कैंची धाम के बाद घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद वो राहुल को छोड़ने के लिए नैनीताल के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि राहुल कि डेढ़ बजे नैनीताल में इंटरनल परीक्षा थी। जिस वजह से वो तेज रफ़्तार से उनकी कार तेज रफ़्तार में थी। पाइंस शमशान घाट के पास उन्होंने बैंड काटा ही था कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दो की हालत गंभीर

हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हल्द्वानी निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरविंद और युवराज की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.