Friday, September 4, 2026

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुटने का तिलक राज बेहड़ ने किया आह्वान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से राहुल गांधी के कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर उन्हें ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।

विधायक बेहड़ ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि 4 जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां प्रदेश की जनता से सीधे संवाद कर देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इसके पश्चात वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि 5 जून को राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सैनिक प्रकोष्ठ तथा विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देशभर में आम जनता, युवाओं, किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके उत्तराखंड आगमन से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते और उनकी आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाते हैं। उनका उत्तराखंड दौरा प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं किच्छा विधानसभा सहित पूरे ऊधम सिंह नगर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं समर्थकों से अपील करता हूं कि वे 4 एवं 5 जून को आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करें और कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। यह अवसर उत्तराखंड की जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से रखने का है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाना है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह दौरा उत्तराखंड की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.