Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूद्रपुर का नाम रोशन करने पर होनहार जसमीत कौर को ठुकराल ने किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूद्रपुर का नाम रोशन करने वाली होनहार जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जसमीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मान स्वरूप जसमीत कौर को गणेश जी की प्रतिमा भेंट की तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रूद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ठुकराल ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जसमीत भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर जसमीत कौर के पिता सरदार जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर, भाई सहजपाल सिंह पाहवा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, गुरमीत कौर, अमन सिंह पाहवा, प्रेम कौर, मलकीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, गुरूचरण सिंह, बचन कौर, करनैल सिंह, मनप्रीत कौर, परमवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.