Saturday, September 5, 2026

सोशल मीडिया पर गोल टोपी वाली फोटो वायरल होने से भड़के ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर गोल टोपी वाली फोटो पोस्ट करने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों को नामजद करते हुए मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में ठुकराल ने कहा कि वह पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

आज कुछ लोगों ने उनकी गोल टोपी वाली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और शहर का माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उनकी सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित की गई है जो किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आने वाले दिनों में किसी और प्रकार की अनैतिक फोटो एआई के माध्यम से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बदनाम कर सकते हैं। ऐसे में सभी दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.