Saturday, September 5, 2026

रुद्रपुर में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने अभियान चलाकर10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. एस. पी. सिंह ने तहसीलदार प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा (कानूनगो), जिला चिकित्सालय से डॉ. नम्रता त्रिपाठी, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य के साथ चेकिंग की।

टीम ने अरोरा हार्ट केयर सेंटर, संचालक पंत चिकित्सालय,एच.बी. हॉस्पिटल,संजीवनी हॉस्पिटल,राजकीय पशु चिकित्सालय,अमृत हॉस्पिटल,प्रतिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर,आहन अल्ट्रासाउंड सेंटर,कृष्णा हॉस्पिटल शुभम हॉस्पिटल की चेकिंग की। पंत हॉस्पिटल की एक खराब अल्ट्रासाउंड मशीन, शुभम हॉस्पिटल की एक ख़राब अल्ट्रासाउंड मशीन और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने फॉर्म-F का रख-रखाव, अभिलेखों का मिलान और अनिवार्य सूचनाओं/डिस्प्ले की जांच की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.