Saturday, September 5, 2026

यहां कार खाई में गिरी, तीन शिक्षकों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और दर्दनाक हादसा टिहरी जिले में हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास हुआ। एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतक ऋषिकेश से आ रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए तीनों लोग शिक्षक थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में गिर गई, जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। रेस्क्यू अभियान जारी है, और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.