Friday, September 4, 2026

यहां आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगा रहे प्रतिष्ठित परिवार के दो सगे भाइयों समेत तीन को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले एक बड़े गिरोह का हल्द्वानी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी, रजिस्टर और एक क्रेटा कार बरामद की है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के सट्टा कारोबार का खुलासा हुआ है।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मुखानी थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद और SOG टीम ने गुरुवार को मधुबन कॉलोनी स्थित एस मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में छापा मारा। यहां तीनों आरोपी IPL मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़े गए।पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और ₹51,100 नकद बरामद किए। साथ ही UP-25EL-4419 नंबर की क्रेटा कार को भी सीज कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में FIR संख्या 62/26 के तहत 13G एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35) निवासी दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा, रोहित गुप्ता (22) निवासी दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा और मोहित प्रसाद (30) निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1 मुखानी के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का IPL सट्टा संचालित करते थे। पुलिस के अनुसार अब तक करीब ₹3.50 करोड़ का सट्टा खिलाया जा चुका है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और NDPS एक्ट के मामले शामिल हैं।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.