Friday, September 4, 2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, फोन पर गाली-गलौज भी की, पुलिस में हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उनसे अपशब्द और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में देहरादून एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष ने एसएसपी को बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके फोन पर कॉल आई थी। फोनकर्ता ने उन्हें गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने फोनकर्ता को कई बार समझाया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। बावजूद इसके अज्ञात नंबर से उन्हें लगातार निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की एआई वीडियो

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की एआई से वीडियो बनाकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार का मामला सामने आया है। गोदियाल ने कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सोशल मीडिया पर उनके और पार्टी के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक नगर, प्रमोद कुमार को एसएसपी के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपा। गणेश गोदियाल ने बताया कि 27 दिसंबर को वसूली अभियान मोर्चा नामक फेसबुक अकाउंट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप का दुरुपयोग कर एक फर्जी वीडियो और धर्म विशेष की पहचान वाली पोस्ट साझा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नियत से यह कृत्य किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुलिस मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.