Friday, October 9, 2026

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा जमावड़ा, जनप्रतिनिधि से लेकर समाज के हर वर्ग के लोग पहुँचे शुभकामनायें देने, विधायक शिव अरोरा ने सभी का जताया आभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर पिछले दो दिन से उनके समर्थक व कार्यकताओ द्वारा होर्डिंग सोशल के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला जारी रहा तो वही आज विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर रुद्रपुर स्थित कंचतारा होटल में जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ विधायक शिव अरोरा के हजारों समर्थक, व्यापार, उद्योग जगत, अधिवक्ता, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि से लेकर समाज के हर वर्ग के लोग विधायक शिव अरोरा को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुँचे, वही होटल में भारी संख्या में लोगो का जमावड़ा लगा रहा, कई समर्थको ने बड़ी माला से तो कई ने केक काटकर व तलवार भेट कर विधायक अरोरा को जन्मदिन की बधाई दी।

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा जमावड़ा, जनप्रतिनिधि से लेकर समाज के हर वर्ग के लोग पहुँचे शुभकामनायें देने, विधायक शिव अरोरा ने सभी का जताया आभार

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से समाजिक जीवन से लेकर जनप्रतिनिधि के रूप में रुद्रपुर में असंख्य लोगो के साथ स्नेह प्यार लगातार मिलता आया है। वही आज जन्मदिन के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में रुद्रपुर विधानसभा व आस पास से शुभकामनायें देने आये सभी नागरिकों का विधायक शिव अरोरा ने आभार जताया ओर कहा कि आप सभी के स्नेह से रुद्रपुर विधानसभा में पूर्ण मनोयोग सेवा के रूप में समर्पित होकर कार्य करने के लिये ऊर्जा मिलती है।

 

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, अमित नारंग, फरजाना बेगम, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, राजेश डाबर, किरन विर्क, वेद ठुकराल, सुनील ठुकराल, धीरेश गुप्ता, डॉ सीमा अरोरा, मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, मयंक कक्कड़, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मनोज मदान, रश्मि रस्तोगी, शालनी बोरा, मानस जायसवाल, सुशील गाबा, जगदीश तनेजा, अमित मिश्रा, संजीव सिंह, मनोज गुम्बर, सुभाष गुम्बर, राजेश जग्गा, एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, एसपी यादव, सतनाम सिंह, गोविन्द राय व बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.