Sunday, April 27, 2025

नैनीताल झील में कूदी यह महिला और मच गया हड़कंप

Share

भोंपूराम खबरी। नैनीताल घूमने के दौरान महिला पर्यटक का पांव इस तरह स्लिप हुआ कि वह असंतुलित होकर झील में जा गिरी, रात्रि के समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास रात के 11:15 बजे

एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई, तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

*पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल* स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस *प्रयास से महिला को बचा लिया गया* और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने *मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण* प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी *तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।*

Read more

Local News

Translate »