Saturday, September 5, 2026

इस बार भी R.A.N. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर CBSE द्वारा आज घोषित किए गए XII के परिणामों में R.A.N. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं के कॉमर्स संकाय की छात्रा कृतिका मदान ने 99.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया | मोक्ष श्रीधर ने 98.8 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा तथा ह्यूमैनिटीज संकाय की रिजूल मदन ने 98.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, विज्ञान संकाय के छात्र हार्दिक सिंगला ने 97.9% अंक अर्जित कर किए तथा मानवी मित्रा ने 96.8 % प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 की औसत अंक प्रतिशतता 88% रही, जो पूरे क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि है।

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्रों और उनके अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में छात्र और उनके माता-पिता शुभकामनाओं और मिठाइयों के साथ विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय का माहौल उल्लास और गर्व से भर गया।

वहीं, इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर फैलते ही, विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया चैनलों के रिपोर्टर भी विद्यालय पहुंच गए, जहाँ उन्होंने छात्रों और शिक्षकों का साक्षात्कार लिया और फोटोग्राफ्स लिए।

इस बार भी R.A.N. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास!

विद्यालय के चेयरमैन विंग कमांडर एच.के. राय, निदेशक श्री मोहित राय, प्रशासिका श्रीमती निधि राय एवं  प्रधानाचार्या श्रीमती भावना भानोत ने सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के समर्थन और छात्रों की लगन का संयुक्त परिणाम है, जिसकी हमें बेहद गर्व है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.