Saturday, September 5, 2026

इन अधिकारियों के हुए तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि यह तबादला सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले जारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें सीईओ कैंपा और नियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि से नोडल की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, हालांकि उनके पास वन पंचायत, जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशक की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे से वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का कार्य वापस लेते हुए उन्हें परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ सीसीएफ एडमिन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हाल ही में केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटे सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के साथ सतर्कता और विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। मीनाक्षी जोशी को नोडल का अहम दायित्व सौंपा गया है, साथ ही उन्हें बांस एवं रेशा विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं सुशांत पटनायक से परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें वनाग्नि और मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। पीके पात्रों को मानव संसाधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पंकज कुमार को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व से हटाकर वन संरक्षक दक्षिण बनाया गया है और उन्हें वन विकास निगम रामनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। विनय कुमार भार्गव को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी मिली है, जबकि आकाश वर्मा को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.