Saturday, September 5, 2026

प्रदेश के ये 19 डिप्टी रेंजर बने वन क्षेत्राधिकारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। वन विभाग के 19 डिप्टी रेंजरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। उनकी पदोन्नति का आदेश प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा ने बुधवार को जारी कर दिया है।

पदोन्नत होने वालों में दीप चंद्र सिंह मेहरा (हल्द्वानी वन प्रभाग), महेंद्र गिरी (हरिद्वार वन प्रभाग), भरत सिंह (अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग), भूपेंद्र सिंह (उप निदेशक यूसीआरआरएफपी रुद्रप्रयाग), विक्रम सिंह कैड़ा (भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत), रमेश चंद्र सिंह नेगी (सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी),अनुराग जुयाल (अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग), गणेश उनियाल (भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन), सुरेंद्र सिंह बोरा (भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत), मुकुल सुनाल (वन वधर्निक साल क्षेत्र), कृष्ण सिंह मेहरा (अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर) हैं।

इसी क्रम में दीपक कुमार पंत (सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा), शीशपाल सिंह (भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन), संजय पांडे (सीटीआर रामनगर), चंद्रशेखर भट्ट (भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत), गुड्डू सिंह नेगी (भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन), दीपक कुमार तिवाड़ी (भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत), भगवती प्रसाद सेमवाल (टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम) और विमल कुमार भट्ट (भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैसडोन) हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्मिक 16 दिनों में अपनी पदोन्नति स्थल पर योगदान नहीं देता है, तो यह स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.