Friday, September 4, 2026

यहां महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगनहर से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया। घटना हरिद्वार जिले की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले स्थित सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों की नजर गंगनहर में झाड़ियों के बीच फंसे एक शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष है और वह विवाहित लग रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि महिला का शव गंगनहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.