Saturday, September 5, 2026

काबुल में दोपहर का वक्‍त, चीनी रेस्‍टोरेंट के पास भारी भीड़, तभी हुआ जोरदार धमाका, 7 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण बम धमाके से दहल उठी है. सोमवार को काबुल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर-ए-नौ (Shahr-e-Naw) इलाके में यह हमला हुआ. तालिबान के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस घटना में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि इस हमले में 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. धमाका एक चीनी रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां अक्सर विदेशी नागरिक और राजनयिक मौजूद रहते हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान देश में पूर्ण सुरक्षा का दावा कर रहा है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत कार्य जारी है. इस हमले ने अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों की मौजूदगी पर दोबारा गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. माना जा रहा है कि आईएसआईएस-खुरासान ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया है.

चीनी रेस्टोरेंट के बाहर हुआ हमला

· काबुल का शहर-ए-नौ इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. · यहां कई देशों के दूतावास और विदेशी आवास स्थित हैं.

धमाका दोपहर के समय एक चीनी रेस्टोरेंट के पास हुआ.

· हमले के वक्त इलाके में काफी चहल-पहल मौजूद थी.

· प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका बहुत ही शक्तिशाली और भीषण था.

· विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का गुबार देखा गया.

· सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

तालिबान गृह मंत्रालय का आधिकारिक बयान

· प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने मौतों की पुष्टि की है.

· उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में कई हताहत हुए हैं.

· घायलों को तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है.

· मंत्रालय फिलहाल सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है.

· साल 2025 में काबुल में यह तीसरा बड़ा हमला है.

· सुरक्षा एजेंसियां ब्लास्ट के पीछे के कारणों की जांच करेंगी.

· अभी तक किसी आतंकी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

2025 में बढ़ती आतंकी घटनाएं
·         साल 2025 में काबुल में यह तीसरा बड़ा हमला है.

फरवरी में शहरी विकास मंत्रालय पर हमला हुआ था.

· उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में एक बैंक को निशाना बनाया गया था.

· इस्लामिक स्टेट (IS) अफगानिस्तान में लगातार हमले कर रहा है.

· विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना आतंकियों का मुख्य लक्ष्य है.

· तालिबान प्रशासन के लिए सुरक्षा बनाए रखना बड़ी चुनौती है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.