Saturday, September 5, 2026

यहां दो दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गर्मी के तापमान के साथ-साथ आग की घटनाएं भी सामने आने लगी है ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दो अस्थाई फल की दुकानों में आग लग गई. आग लगने से हजारों रुपए के फल ठेलियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि आग को समय से बुझा लिया गया। जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रथम दृष्टया दुकानों के पास रखी पराली में किसी व्यक्ति के द्वारा जलती बीड़ी सिगरेट फेंके जाने की वजह से आग लगने की घटना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. घटनास्थल पर मौजूद दुकान मालिक बादल जायसवाल और सूरज ने बताया अचानक उन्होंने दुकान पर आग का नजारा देखा. वह जान बचाने के लिए बाहर सड़क पर निकल आए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. जिसे बुझाने का मौका नहीं मिला.तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को देखकर मौके पर बुलाया गया. फायर अफसर ने बताया घटना की जांच की जा रही है.

बता दें इसी जगह पर आग लगने की यह तीसरी घटना है. पहले भी दो बार इन्हीं फल की दुकानों में आग लगने की वारदात हो चुकी है. कुछ दिनों पहले 10 मीटर की दूरी पर एक खड़ी एक कार में भी आग लगने की घटना हुई थी. आग लगने की घटना के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया. आग बुझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह मौके पर आकर ट्रैफिक जाम को खुलवाया. ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने का काम किया.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.