Tuesday, November 24, 2026

यहां भाजपा नेता के एक बयान पर बड़ा बवाल हो गया है। भाजपा नेता ने कहा कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भाजपा नेता संगीत सोम का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के बीच संगीत सोम के बयान पर राजनीति गरमा गई है। संगीत सोम ने कहा है कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले कांवड़िये नहीं हो सकते।

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा नेता संगीत सोम का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के बीच संगीत सोम के बयान पर राजनीति गरमा गई है। संगीत सोम ने कहा है कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले कांवड़िये नहीं हो सकते।

संगीत सोम ने कहा कि कांवड़ यात्रा चल रही है। यह सनातन धर्म की सबसे बड़ी यात्रा है। कुछ लोग इस यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वाले लोगों को आतंकी और देश विरोधी करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.