Friday, September 4, 2026

गढ़ीनेगी के चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी और बेटे ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत . सुसाइड नोट में साक्षी ने घटना के लिए पति से माफी मांगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी और बेटे ने फ्लैट की 13 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। महिला अपने मानसिक रूप से दिव्यांग बेटे को लेकर डिप्रेशन में थी।

ग्राम गढ़ीनेगी निवासी दर्पण चावला पुत्र विनोद चावला का विवाह गांव की ही साक्षी के साथ हुआ था। साक्षी एमसीए थी और गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करती थी। गुरुग्राम में ही उनके पति दर्पण भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस दंपति के एक पुत्र था जो मानसिक रूप से बीमार था और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं था। इसे लेकर दंपति डिप्रेशन में रहता था। बेटे की बीमारी के चलते साक्षी ने नौकरी तक छोड़ दी थी। शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे दर्पण चावला की 37 वर्षीय पत्नी साक्षी चावला और 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। उस समय दर्पण घर में सो रहे थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस को महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें साक्षी ने इस घटना के लिए पति से माफी मांगते हुए लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इस सूचना से गढ़ीनेगी में मातम छा गया। मृतका के परिजन नोएडा गए हुए हैं। रविवार को गढ़ीनेगी में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.