Saturday, September 5, 2026

इन जिलों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार , कल से बदलेगा मौसम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में धीरे- धीरे बढ़ोतरी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज 26 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा , जबकि कल 27 और परसों 28 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलाव होने से हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 26 मार्च बुधवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया 27 और 28 मार्च को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिले में हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है जबकि अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 28 मार्च से एक बार फिर प्रदेश के सभी जनपदों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अप्रैल दूसरे सप्ताह से पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में रोजाना एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है, जिससे यह गर्मी के मौसम के आने की आहट दे रहा है, गौरतलब है कि मार्च के महीने में तेज धूप आने वाले महीनों की चिंता बढ़ा रही है। मौसम विज्ञानियों की माने तो अप्रैल दूसरे सप्ताह से इस सीजन झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.