Friday, October 9, 2026

ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था की अनूठी पहल, अब मानवता के घर के जरिये कर रहे लोगों की मदद, कीरतपुर में हुआ मानवता के घर का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में निरंतर जनहित में कार्य करने वाली संस्था ज़िंदगी ज़िंदाबाद ने एक नई पहल शुरू की है, जिसमें जरूरतमंदों को राहत मिल सकेगी। संस्था ने मानवता के घर का आज शुभारंभ किया है, जिससे जरूरतमंदों को कपड़े, खाना, जूते, किताबें, दवाई समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था मिलेगी। इस मानवता के घर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था से जुड़े करमजीत सिंह चन्ना ने की एवं संचालन जुगल वल्लभ गोस्वामी के द्वारा किया गया। वहीं करमजीत सिंह चन्ना का कहना है कि वह सदैव जनहित के लिए कार्य करते रहेंगे, समाजसेवा के लिए वह सदैव लगे रहेंगे।

ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था की अनूठी पहल, अब मानवता के घर के जरिये कर रहे लोगों की मदद, कीरतपुर में हुआ मानवता के घर का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

बता दें ज़िंदगी ज़िंदाबाद हमेशा समाजहित मे कार्य करती रही है। संस्था द्वारा सामूहिक विवाह के कई आयोजन किये गए हैं, जिसमें कई विवाहित जोड़ों की शादी कराई गई है, इसके साथ ही असमर्थित बच्चों को शिक्षा, मेडिसिन बैंक व मात्र 5 रुपये में खाने की सुविधा भी रोजाना उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पर्यावरण को लेकर भी संस्था जागरूक करती है, अब तक करीब 10000 से अधिक पौधारोपण भी संस्था के द्वारा किया जा चुका है। जिसके बाद अब ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था द्वारा मानवता के घर का शुभारंभ किया गया है। जिसमें जरूरतमंदों को सुविधानुसार संबंधित सुविधाएं दी जाएंगी।

ज़िंदगी ज़िंदाबाद संस्था की अनूठी पहल, अब मानवता के घर के जरिये कर रहे लोगों की मदद, कीरतपुर में हुआ मानवता के घर का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलक राज बेहड़ ने संस्था के कार्य की प्रशंसा की और संस्था को बधाई देते हुए इस पहल के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि जिंदगी ज़िंदाबाद संस्था कोरोना काल के पूर्व से जनहित के लिए कार्य कर रही है, कोरोना काल मे भी संस्था ने काफी सराहनीय कार्य किये हैं। वहीं कीरतपुर में बने मानवता के घर के लिए भूमि का सहयोग दीपक चराया के द्वारा किया गया एवं विधायक शिव अरोरा द्वारा भी विधायक निधि के जरिये सहयोग किया गया लेकिन वह आस्मिक कारणों के चलते नही पहुंच सके, साथ ही शहर के महापौर विकास शर्मा भी कुछ कारणों के चलते नहीं पहुँच पाए लेकिन इस बेहतर कार्य के लिए उनके द्वारा फोन पर प्रंशसा व बधाई दी गई।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, तजिंदर सिंह विर्क, अभिषेक अग्रवाल, श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी रुद्रपुर के साथी, श्री गुरुद्वारा कमेटी आवास विकास दशमेश नगर के साथी, दलजीत कौर, अग्रेज सिंह, अमित कालड़ा, गुरदीप सिंह, रंजीत सिंह, हरजिंदर सिंह लाडी, पूजा शर्मा, सुप्रीत सिंह, संजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह चुघ, गुरवीर सिंह बराड़, मक्खन सिंह, अर्जुन सिंह, हरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह, दलजिंदर सिंह कुक्कू, दलविंदर सिंह, अशोक गौतम, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट सितारगंज की पूरी टीम सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.