Friday, November 14, 2025

देवभूमि उत्तराखंड में गौ मास कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद।

Share

भोंपूराम खबरी।

संवाददाता राजेश पसरिचा की रिपोर्ट!!

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में भारी मात्रा में गौ मास कारोबारियों पर मेहरबानी या बड़ी चूंक।

देवभूमि उत्तराखंड में जहां डबल इंजन भाजपा सरकार हिन्दू धर्म से लेकर गौ रक्षा की बड़ी बड़ी बातें कर आम जनता को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही तो वहीं उत्तराखंड में गौ मास का कारोबार भी फल फूल रहा है। जिससे उत्तराखंड सरकार व प्रशाशन पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से देवभूमि उत्तराखंड में गौ मास कारोबार से हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों के साथ ही आम जनता में भी आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश बरेली से नैनीताल जिले के रामनगर में गौ मास के भरे वाहन को हिन्दू संगठन के लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशाशन पर भी गम्भीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। वहीं सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि क्या उत्तराखंड सरकार व प्रशाशन द्वारा गौ मास कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही। जहां एक तरफ उत्तराखंड डबल इंजन भाजपा सरकार खुद को हिन्दू पार्टी व गौ रक्षा की बड़े बड़े मंचो से भाषण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही तो वहीं भाजपा सरकार में ही सरेआम गौ मास कारोबार फल फूल रहा है। यह सब देखते हुए इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि उत्तराखंड सरकार व प्रशाशन की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। वहीं गौ मास कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरेआम पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए उत्तर प्रदेश से वाहनों में गौ मास भरकर मोटा कारोबार करने में लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस प्रशाशन गहरी नींद सोया हुआ है।

उत्तराखंड सरकार को जल्द ही गौ मास के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Read more

Local News

Translate »