Friday, September 4, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश से सह संयोजक भारत भूषण चुघ बरा मंडल के गांव सरकड़ा पहुंचे।

जहां उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा की सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्तिकरण और समर्पण के भाव से जोड़ने का बेहतरीन अवसर है। श्री चुघ ने का यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं का ही नहीं बल्कि नागरिकों के लिए संदेश है कि सब मिलकर शहर प्रदेश और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा परमो धर्म को सार्थक करते हुए गरीब और वंचित समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ता सेवा कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के समक्ष रखी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शनी, पुस्तक वितरण, नमो मैराथन दौड़, दिव्यांग विशिष्ट सम्मान, पंडित दीनदयाल की जीवन पर जिला स्तरीय संगोष्ठी, वोकल फार लोकल अभियान, आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। श्री चुघ ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर कार्यकर्ता वृद्धजनों, अनाथों ,गरीबों और दिव्यांगजनों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम साकार हो सके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सत्यवान, उपाध्यक्ष सेवाराम आर्य, चंद्रपाल गंगवार ,नसीम खान, परमजीत सिंह ,अहमद हुसैन ,पुष्पेंद्र सिंह, सलीम अहमद, गुरविंदर सिंह, सुख चैन सिंह, राम सिंह, रमेश बाबा, रक्षपाल सिंह, राशिद खान, यूनिस खान, फुरकान खान ,जसवीर सिंह, तस्लीम खान ,चंद्रशेखर ,समीर खान, लालता प्रसाद ,मनजीत सिंह, जसवंत सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री राम सिंह गिल ने किया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.