

भोंपूराम खबरी। उधमसिंहनगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। तीन बच्चों की माँ शुक्रवार रात 9 बजे से थी लापता, मौके पर पहुची पुलिस ने हर एंगल पर जांच करते हुए। महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है।

खटीमा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया है । महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल मे मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है।
वहीं मृतक महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन की हत्या उसके पति द्वारा की गयी। कानून उसको कड़ी से कड़ी सजा दे। ताकि हमारी बहन को न्याय मिले।
वही इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बिमल रावल का कहना है कस्बे से 300 मीटर की दूरी पर महिला की अधजली लाश मिली है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची थी। महिला की शिनाख्त की गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों के माध्यम से जांच शुरु कर दी है। जल्द ही इस केश का खुलासा किया जायेगा।