Friday, September 4, 2026

थमने नहीं दी जायेगी विकास की रफ्तारः महापौर – रम्पुरा में सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। वार्ड 21 रम्पुरा में महापौर विकास शर्मा ने शिव कुमार के आवास से लालता प्रसाद दिवाकर के घर तक सीसी रोड, दोनों तरफ नाली एवं पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश पाल सहित तमाम वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की, वहीं वार्डवासियों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास के दौरान महापौर ने कहा जनता ने जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सेवा का अवसर दिया है, उन्हें निराश नहीं होने देंगे। मेरी प्राथमिकता हमेशा जनता की सेवा है। विकास की किरण हर वार्ड तक पहुंचेगी और कामों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। हर वार्ड में तेजी से और प्रभावी ढंग से कार्य कराये रहे हैं।

 

महापौर ने बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में 5 करोड़ 86 लाख 60 हजार लागत के 52 निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति दी गयी थी। जिन्हें तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा सिर्फ सात माह के कार्यकाल में ही नगर निगम रूद्रपुर में कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हमने शहर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाले दिनों में रूद्रपुर में और भी बड़े विकास कार्य होने वाले हैं।

 

महापौर ने यह भी कहा कि केवल सड़क, नाली और सफाई तक ही विकास सीमित नहीं है। नगर निगम लगातार विकास के नए आयाम स्थापित करने में जुटा है। स्वच्छता रेकिंग में प्रदेश भर के नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल कर नगर निगम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कूड़े के पहाड़ हटाकर नगर निगम ने यह दिखा दिया कि हम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में भी जनता के लिए समर्पित हैं। हर दिन और हर पल जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी जी के मार्गदर्शन में विकास की गति रूद्रपुर में कभी नहीं थमेगी।

 

इस अवसर पर रघुवर दयाल गुप्ता, रतन लाल पाल, राकेश गुप्ता, रवि मौर्या, त्रिलोक कोली, विरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र सागर, सरवन दिवाकर, राजकुमार दिवाकर प्यारे लाल गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, राजेश गुप्ता, लालता प्रसाद दिवाकर, सौरभ गुप्ता, राजेश दिवाकर, मनोज गुप्ता, बृज लाल गुप्ता, धर्मवीर मौर्य, दीपक राणा, सुरेश पाल, भगवान दास, धर्मवीर, सोनू कोली, विरेन्द्र आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.