Saturday, September 5, 2026

रूद्रपुर में थमने नहीं दी जाएगी विकास की गतिः महापौर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने बुधवार को वार्ड नं. 16 बगवाड़ा में अपने कार्यकाल के पहले निर्माण कार्य का शिलान्यास वार्ड के पार्षद और सभ्रांत लोगों के साथ संयुक्त रूप से किया। इस निर्माण कार्य के अंतर्गत पूर्व भाजपा नेता स्व. विरेन्द्र सिंह सामंती की स्मृति में शमशान घाट का सौंदर्यीकरण और स्मृति द्वार के निर्माण का काम पूजा अर्चना और नारियल फोड़ने के साथ शुरू हो गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कहा कि नगर निगम की ओर से विकास कार्यो का लंबा खाका तैयार किया गया है, जिसकी शुरूआत आज हो चुकी है। उन्होंने कहा बगवाड़ा के पूर्व भाजपा नेता विरेन्द सिंह सामंती आज हमारे बीच नहीं है, उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों से युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया था, उनके द्वारा की गयी समाजसेवा को भुलाया नहीं जा सकता, इसीलिए उनकी स्मृति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति द्वार और श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की थी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम में जिम्मेवारी संभालने के बाद मैंने इस काम को प्राथमिकता से लेते हुए सबसे पहले इस कार्य को पूरा कराने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया और इसकी कार्ययोजना तैयार कराई, टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इस घोषणा को नगर निगम के माध्यम से धरातल पर उतारा जा रहा है। बहुत जल्द ही बगवाड़ा के इस श्मशान घाट का कायाकल्प होगा और स्व. विरेन्द्र सिंह सामंती की स्मृति में भव्य द्वार भी जल्द बनकर तैयार होगा। महापौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से यह घोषणा इतनी जल्दी पूरी हो पायी है। साथ ही कहा कि स्व. विरेन्द्र सिंह सामंती की स्मृति में अपने कार्यकाल का पहला शिलान्यास करने अवसर आज अक्षय तृतीया के दिन मिला है। विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर चलता रहेगा। शहर के विकास की गति को थमने नहीं दिया जायेगा। शहर के विकास के लिए कई योजनायें तैयार की गयी हैं और शासन को प्रस्ताव भेजे गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस अवसर पर वार्ड के पार्षद प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बगवाड़ा का शमशान घाट पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में था, इसके सौंदर्यीकरण की मांग लम्बे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी, मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने तुरंत इसके लिए घोषणा की थी। अब 60 लाख की लागत से शमशान घाट के निर्माण के साथ ही स्व. विरेन्द्र सिंह सामंती की स्मृति में भव्य द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है। पार्षद प्रमोद शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले महापौर विकास शर्मा ने भी इस काम को प्राथमिकता से पूरा कराने का वायदा किया था, आज उन्होंने भी अपना वायदा निभाकर जन भावनाओं का सम्मान किया है।

इस अवसर पर स्वर्गीय वीरेंद्र सामंती की माताजी श्रीमती जसविंदर कौर, पार्षद वार्ड 16 प्रमोद शर्मा, पार्षद वार्ड 14 जॉनी भाटिया, मोर सिंह यादव,किरन विर्क, सुरमुख सिंह, अमरीक सिंह, हरदयाल सिंह, निशाबर सिंह, परविंदर सिंह, बलराम सिंह, जसबीर सिंह, करमजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, दलजीत सिंह, अशोक विश्वास, सचिन शर्मा, हमजा खान, बॉबी, सचिन गंगवार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.