भोंपूराम खबरी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, फाजिलपुर, महरौला रुद्रपुर में समाजसेवी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) द्वारा टाटा मोटर्स के सहयोग से नव-निर्मित सभागार का उद्घाटन समारोह का आयोज किया गया। मुख्य अतिथि श्री सीताराम कांडी ( सीएचआरओ-टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल ), मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधम सिंह नगर श्री के. एस. रावत, प्लांट हेड टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर श्री महेश सुगुरु, प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत जी के द्वारा शिलालेख का अनावरण एवं फीता काटकर सभागार कक्ष का उदघाटन किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं टाटा की इस पहल की सराहना करते हुए बालिकाओं को अवसरों का बेहतर लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल के सी एच आर ओ सीताराम कांडी ने सभी बच्चों को जीवन में मेहनत करने व लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। एच आर हेड विष्णु दत्त ने बालिकाओं से कहा कि आप मेहनत करके अपनी शिक्षा को ग्रहण करिए उन्होंने कहा कि 12वी पास विज्ञान विषय की छात्राओं को टाटा मोटर्स में काम के साथ साथ तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने का अवसर भी है । कक्षा 11 की इंस्पायर अवार्ड की राष्ट्रीय स्तर की विजेता छात्रा कामिनी ने अपने एक साप्ताहिक जापान के भ्रमण के अनुभवों को साझा किया ।

आई एस डी संस्था के अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया टाटा के सहयोग से इस सभा कक्ष का निर्माण किया गया है जिसमें रंगाई पुताई, विद्युत वितरण, 6 सीलिंग फैन, 100 राइटिंग चेयर एवं पोडियम दिया गया । आई एस डी की परियोजना निदेशक ने बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण कर आत्मा निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया । प्रधानाचार्या सुभा रावत ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए टाटा का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में सभाकक्ष की अत्यंत आवश्यकता थी , हम लोग बड़े प्रोग्राम पेड़ के नीचे या खुले मैदान में करते थे हॉल बन जाने से निश्चित रूप से बालिकाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में सहायता होगी । टाटा की ओर से स्कूल इन बॉस ऑफ लाइन डिवाइस भी प्रधानाचार्य को सौंपी गई । जो डिजिटल रूप से शिक्षा से जोड़ने की अनूठी पहल है । कार्यक्रम में एचआर हेड (टीएमएल) श्री विष्णु दत्त, डीजीएम (टीएमएल) श्री हेमन्त कुमार, सीएसआर मैनेजर श्री प्रीतम मोतीलाल, संस्था अध्यक्ष डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक श्रीमती बिंदुवासिनी, आईएसडी से रविन्द्र वर्मा, आकाश, पिंकी, अध्यापिका श्रीमती बसंती रानी, विनिता चौधरी, ममता रानी, अल्का मेहरा, अलका, माया, तरुण तिवारी एवं मोईनी फाउंडेशन से संतोष, दीपांशु एवं रुचि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बिंदुवासिनी ने किया।




