Friday, September 4, 2026

बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, दारोगा घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरियाणा पुलिस की टीम पर शनिवार को एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसमें जींद जिले से आए दारोगा सुरेंद्र प्रकाश घायल हो गए। घटना हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर हुई, जहां पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जींद जिले से पुलिस टीम एक आरोपी का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। इससे पहले कि पुलिस उसे दबोच पाती, बदमाश ने अचानक पिस्तौल निकालकर दारोगा सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी।

गोली दारोगा की कोहनी में लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश की तलाश पुलिस कर रही थी, वह हरियाणा के एक पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था।

घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग शुरू कर दी है और फरार बदमाश की तलाश जारी है। हालांकि, फिलहाल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.