Saturday, September 5, 2026

शासन ने इन अफसरों के किए तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में ट्रांसफर प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है, और इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। विभाग ने कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर प्रशासनिक फेरबदल किया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए विभागीय मूल्यांकन और कार्यक्षमता के आधार पर इन तबादलों को अंजाम दिया गया है। उनका कहना था कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि लोग समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

नए अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करें। राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

इनके हुए तबादले:

1. डॉ. प्रवीण कुमार, प्रभारी CMO पौड़ी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया।

2. डॉ. पीके चंदोला, CMO उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश को प्रमुख परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक सर्जन उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

3. डॉ. पारूल को CMO कार्यालय पौड़ी से प्रभारी CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

4. डॉ. केके अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुद्रपुर को CMO उधमसिंह नगर बनाया गया।

5. डॉ. विनय कुमार त्यागी, उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

6. डॉ. प्रताप सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय देहरादून से हटाकर अपर CMO पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

7. डॉ. विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर देहरादून से हटाकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई।

8. डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय बागेश्वर से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

9. डॉ. मनोज कुमार शर्मा को प्रभारी CMO उधमसिंह नगर से हटाकर CMO देहरादून का पद सौंपा गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.