Friday, September 4, 2026

सरकार ने महंगाई के दौर में किसानों की आय को आधा करने का किया काम: डॉ गणेश उपाध्याय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  उत्तराखंड सरकार द्वारा धान के मूल्य प्रति कुंतल 2369 रू और ग्रेट ए 2389 प्रति कुंतल निर्धारण घोषित किया गया है, जो कि किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मे ठगा सा महसूस किया है। यह बात डॉ गणेश उपाध्याय किसान नेता व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहते हुए अवगत कराया कि पिछले 2 सालों में, धान के मूल्य में बहुत कम वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी किसानों की बढ़ती लागत और महंगाई के अनुरूप नहीं है।

उत्तराखंड के विधायकों ने अपनी पेंशन में 33% की वृद्धि कर ली है, लेकिन किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए संघर्ष लू, बरसात, शीत लहर व प्रकृति की मार सहित घरेलू एवं जंगली जानवरों का आतंक का सामना करना पड़ता है और सरकार की उदासीनता उन्हें आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर सकती है। इस महंगाई के दौर में, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने किसानों की आय को आधा करने का काम किया है। किसान अपने बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे, अपने परिवार के लिए कपड़े कैसे बनाएंगे, और अपने बच्चों की शादी कैसे करेंगे? यह सब सरकार की जिम्मेदारी है। निश्चित तौर पर, वर्तमान में धान का प्रति क्विंटल मूल्य 2600 रू करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.