Friday, September 4, 2026

यहां बैंक मैनेजर को युवती ने किया ब्लैकमेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। इण्डसण्ड बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने एक युवती पर खाने में स्लो पॉइजन देकर हनी टैªपिंग में फंसाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर पर खाना बनाने का काम करने वाली उक्त युवती लम्बे समय तक बैंक प्रबंधक को खाने में स्लो पाइजन देती रही जिससे उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया और बैंक मैनेजर युवती और उसके परिवार वालों के इशारों पर लाखों रूपया लुटाता रहा।

मैनेजर ने जब युवती से पल्ला छुड़ाने की कोशिश की तो दिनदहाड़े बैंक में घुसकर हमला कर दिया। बैंक मैनेजर ने मामले में अब डीजीपी को ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। मूल रूप से ग्राम महावतपुर बावली जिला बागपत उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द्र कुमार इण्डसण्ड बैंक की रूद्रपुर शाखा में प्रबंधक हैं। बीती शाम उन्होंने अपनी पत्नी रितु देवी के साथ पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने शहर की एक युवती पर आरोप लगाया कि युवती और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसे हनी टैªप में फंसाया है। बताया कि 2019 में अपने एक मित्र के आग्रह पर उन्होंने एक जरूरतमंद युवती को अपने घर पर सुबह शाम खाना बनाने की नौकरी दे दी। कुछ दिनों बाद ही उक्त युवती खाने में उन्हें जहरीला पदार्थ देने लगी। जिससे उनकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गयी।

जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जब डाक्टरों ने चेकअप किया तो पता चला कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका था। जिस कारण उन्होंने हल्द्वानी में मनोचिकित्सक से भी अपना ईलाज कराया। मानसिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाकर उक्त युवती और उसकी मां सहित परिवार के अन्य लोग उसेे अपने बस में करते चले गये। उसे कई झाड़ फूंक वालों और तांत्रिकों के पास भी ले गये। जिससे हालत और बिगड़ गयी। शैलेन्द्र के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका था।

इसी बीच उक्त युवती और उसके परिजन उसे अपने घर ले गये और लाखों रूपये बैंक खातों से एटीएम आदि के जरिये निकालते रहे। बैंक मैनेजर का आरोप है कि खराब मानसिक हालत का फायदा उठाकर युवती ने शारीरिक सम्बंध भी बना लिये। इसके बाद उन्होंने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। समाज में अफवाह फैला दी कि उक्त युवती से उसकी शादी हो चुकी है। शैलेन्द्र ने कहा मैं पहले से शादी शुदा हूं और दो बच्चे भी हैं। साजिशन उक्त लोगों ने युवती के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिये। बदनामी के डर से वह सब कुछ सहता रहा। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि युवती और उसके परिवार की इन हरकतों की वजह से उसका परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया। इस बीच उपचार कराने के बाद जब मानसिक स्थिति में कुछ सुधार हुआ तो उसे पता चला कि उक्त युवती इसी तरह लोगों को हनी टैªप करके अपने जाल में फंसाती है और फिर पैंसे ऐठती हैं। इसका खुलासा उक्त युवती के मोबाइल को चेक करने बाद हुआ। उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो, फोटो से लेकर बहुत कुछ आपत्तिजनक मिला। शैलेन्द्र के मुताबिक उक्त युवती बाद में उसी के ड्राईवर के साथ भाग गयी। कुछ दिन बाद उसने तलाक का दबाव बनाना शुरू किया और पैसे की मांग की। जिस पर उसने सितम्बर 2021 मे तलाक के 4 लाख रूपयदे दिये। लेकिन तलाक के लिए कोर्ट में मुकदमा डाला तो वहां पर युवती ने साईन नहीं किये और धमकियां देने लगे। 29 दिसम्बर 2021 को उक्त युवती और उसके परिवार के साथ अन्य अज्ञात लोगों ने बैंक में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसकी न्यायालय के माध्यम से रिपोर्ट हुई लेकिन अभी तक गिरफ्रतारी नहीं हो पायी है। शैलेन्द्र का कहना है कि कोर्ट से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होनंे दबाव बनाने के लिए दहेज का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर क्रास केस कर दिया। इसके बाद भी उक्त लोग लगातार पैसे और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। जिससे उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। शैलेन्द्र ने अपने खिलाफ हुई साजिश में शहर के एक पत्रकार का हाथ होने की भी आशंका व्यक्त की है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग डीजीपी से की है। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे को भी निरस्त करने की मांग की है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.