Monday, October 26, 2026

वेंडिग जोन में दुकानें मिलने से खिले लघु व्यापारियों के चेहरेमहापौर ने वेंडिंग जोन में दुकानदारों को सौंपे आवंटन पत्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने नवनिर्मित वेंडिंग जोन में आयोजित एक कार्यक्रम में वेंडिंग जोन में दुकानें लेने वाले दुकानदारों को आवंटन पत्र वितरित किये। साथ ही व्यापारियों को वेंडिंग जोन में एक सप्ताह के भीतर अपना कारोबार शुरू करने को कहा गया। ंइस दौरान दुकानें प्राप्त करने वाले व्यापारियों ने महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

बता दें नवनिर्मित वेंडिंग जोन का बीते दिनों मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया था साथ ही दुकानदारों को चाबियां भी सौंपी थी। मंगलवार शाम महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने वेंडिंग जोन में आयोजित कार्यक्रम में दुकानदारों को आवंटन पत्र सौंपे साथ ही व्यापारियों से एक सप्ताह के भीतर वेंडिंग जोन में अपना कारोबार शुरू करने को कहा। इस दौरान अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, जय प्रकाश, सुरेश कुमार, सत्यप्रकाश रस्तौगी, ओमकार कश्यप, राम गोपाल रस्तौगी, महेन्द्र कश्यप, राम चंद्र, राजेन्द्र रस्तौगी, सोनू, नन्हे सागर, सूरज सिंह कश्यप, महेन्द्र कुमार, रमन, नरेश कश्यप, वीरेन्द्र सिंह, बलवंत, करन सिंह, राम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह, महेश राठौर, प्रेम सिंह ,महेन्द्र, गुरमीत सिंह, कैलाश सिंह, राजू, रामप्रकाश, हिमांशु, सुबोध गुप्ता, सतीश, कमल विश्वास, तुला राम,परमानंद, कन्हाई लाल, लीला देवी, सुभाष चंद्र, सुभाष रस्तौगी, गौतम रस्तौगी, राजा राम रस्तौगी, गुरजीत कौर, विशेष गुप्ता, देवकी देवी, तिलक किशोर देवल, अवधेश कुमार आदि कारोबारियों को आवंटनर पत्र सौंपे गये।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर का पहला हाईटैक वेंडिंग जोन पूरी तरह तैयार हो चुका है अब व्यापारी एक सप्ताह में यहां अपना कारोबार शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में वेंडिंग जोन की जरूरत लम्बे समय से महसूस हो रही थी। जी 20 सम्मेलन के दौरान जब हाईवे से ठेली व्यापारियों को हटाया गया तो उसी समय से उन्होंने शासन स्तर पर वेंडिंग जोन के लिए लगातार प्रयास किये जिसका परिणाम आज धरातल पर वेंडिंग जोन के रूप में नजर आ रहा है। वेंडिंग जोन बनने से जहां छोटे कारोबारियों को रोजगार के लिए स्थाई जरिया मिला है वहीं ठेलियों के कारण शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि आये दिन ठेली व्यापारियों को पुलिस के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था। अब वेंडिंग जोन में सभी कारोबारी स्वतंत्र होकर अपना कारोबार कर सेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों को जहां भी जरूरत पड़ेगी उनकी पूरी मदद की जायेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मात्र 1.44 लाख में छोटे व्यापारियों को कार्ट उपलब्ध कराये गये हैं, इसमें भी किश्त पर भुगतान की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में व्यापारियों के लिए हर जरूरी सुविधा दी गयी है। स्वच्छता के लिए वेंडिंग जोन को नो प्लास्टिक जोन बनाया गया है। यहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। हर कार्ट के आगे कार्ट स्वामी को डस्टविन रखनी होगी, कार्ट के आस पास गंदगी मिलने पर सम्बंधित कार्ट स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम की कड़ी मेहनत से यह वेंडिंग जोन सफलता पूर्वक तैयार हुआ है, यह उत्तराखण्ड का पहला सुविधाओं से लैस हाईटैक वेंडिंग जोन है। भविष्य में इसी तरह के चार और वेंडिंग जोन बनाने की योजना है। जिसमें गरीब ठेली व्यापारियों को रोजगार के लिए सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रूद्रपुर को ठेली मुक्त किया जायेगा। यह सबके सहयोग से ही संभव होगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल,उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,पारस चुघ, पार्षद प्रमोद शर्मा, मन्नू शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.