Saturday, September 5, 2026

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन खोज एवं बचाव उपकरणों का किया आवंटन ।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी खोज, बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति देने व सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक एवं आधुनिक आपदा संबंधी उपकरणों का आवंटन जिला अधिकारी नितिन भदौरिया द्वारा विभिन्न विभागों को किया गया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज एवं खटीमा तहसीलों, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस विभाग तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

आवंटित उपकरणों में मिनी ड्रोन कैमरा, राफ्ट, वॉकी-टॉकी, सर्च लाइट, मेगाफोन, रेस्क्यू थ्रो बैग, बैटरी एवं पेट्रोल संचालित कटर, गैस डिटेक्टर, फुल फेस मास्क, रेस्पिरेटर (गैस मास्क) सहित अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन उपकरणों से बाढ़, जलभराव, अग्निकांड, सड़क दुर्घटना, गैस रिसाव एवं अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response), बेहतर समन्वय तथा सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे। यह पहल जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपदा के समय आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, एस डी आर एफ टीम प्रभारी अर्जुन बिष्ट, पुलिस विभाग एवं विभिन्न तहसीलों के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.