Saturday, September 5, 2026

यहां बस अड्डे पर युवक की मौत, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रोडवेज बस स्टेशन परिसर में गुरूवार को एक युवक को अचानक मौतहो गई। इससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह निवासी नथुवाखान, सुयलगाड़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बेंच पर बैठा था, तभी अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास बैठे लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में ही घूमता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.