Friday, September 4, 2026

यहां निर्विरोध बने ग्राम प्रधान की लाश पेड़ पर लटकती मिली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में हाल ही में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय संजय कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे।

बता दें कि संजय कुमार ने अभी दो सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ली थी। ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना था ताकि गांव का विकास तेजी से हो सके। लेकिन उनके इस कदम से हर कोई हैरान है।

ग्रामीणों ने बताया कि संजय पहले भी वर्ष 2002 से 2007 तक ग्राम प्रधान रह चुके थे और हमेशा गांव के विकास कार्यों में अग्रसर रहते थे। मिलनसार स्वभाव और सहयोगी भावना के चलते लोग उन्हें बहुत मानते थे। अचानक उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ग्राम प्रधान के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पिता के इस कदम से परिवार समेत पूरा गांव टूट चुका है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.