Saturday, September 5, 2026

यहां पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,भीमताल। विकास भवन भीमताल के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। मौके पर मृतक की बाईक भी मिली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने युवक का शव लटका हुआ देखा वहां हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जु गयी। लोगों ने मामले की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त 21 वर्षीरू वीरेंद्र पुत्र पप्पू निवासी रहपुरा घनश्याम बरेली के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाईड नोड बरामद नहीं हुआ है। मृतक के शव के पास से एक मोटरसाईकिल भी बरामद की गयी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.