भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र में 28 जून, 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही महाराष्ट में टीईटी का पेपर लीक हो गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हो गया है। पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को अब रद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद ठाणे में चलाए गए एक अभियान के बाद पुलिस ने पेपर को बरामद किया। साथ ही इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
शिक्षा विभाग ने रद की परीक्षा
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा रद होने के बाद शित्रा विभाग ने परीक्षा को रद करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही विभाग की ओर से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी जल्द ही दी जाएगी।
पुलिस को मिली थी गोपनीय सूचना
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) की ओर से आज विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही अब पेपर लीक हो गया है। परिषद के अनुसार पेपर लीक होने की गोपनीय सूचना के आधार पर 27 जून की सुबह पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने MSCE के आधिकारियों को भी मौके पर बुलाया।




