Friday, September 4, 2026

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस हुई आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस का आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को शान्त मन एवं संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल, गैस से सम्बन्धित 09 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 08 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में महेन्द्र पोपली ने कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर के भीतर अराजक तत्वों द्वारा नशा करने तथा मारपीट, छेड़-छाड़ करने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को रात्रि 09 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर के गेटो को बन्द करने के निर्देश देते हुए पुलिस नियमित गस्त करने के निर्देश दिये। कैलाश चन्द्र ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु चकमार्ग बनाया जा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को तुरन्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। अब्दुल गनी ने विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत मीटर का निरीक्षण करते हुए समस्या का तुरन्त निस्तरण करने के निर्देश दिये। सुखदेव सिंह ने मनरेगा का भुगतान करने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। मुकेश कुमार ने घरेलु गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या रखी। जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को तुरन्त नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दियें

तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.