Friday, September 4, 2026

मजबूरी का फायदा उठाकर युवती को देह व्यापार में धकेला, दो महिलाओं पर केस दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। नौकरी की तलाश में किच्छा आई लालकुआं निवासी युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। उससे बचने के लिए जब युवती ने दूसरी महिला की मदद ली तो उसने भी उसे जिस्मफरोशी के धंधे में डाल उसका लाभ उठाया। युवती का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने किच्छा कोतवाली पहुंच पुलिस को अपनी आप बीती बताई।

लालकुआं जनपद नैनीताल निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उसके माता पिता का बचपन में ही देहावसान को गया था। उसके रिश्तेदारों ने उसे पाल पास कर बड़ा किया। होश संभालने के बाद जब वह कुछ माह पूर्व नौकरी की खोजबीन में किच्छा आई तो उसकी मुलाकात निवासी सैनिक कालोनी बंडिया किच्छा की एक महिला से हुई। आरोप है कि उस महिला ने उसको नौकरी दिलाने की झांसा देकर उसकी मजबूरी का लाभ उठाते हुए अपने साथ ले गयी और उसे देह व्यापार के काम मे लगा दिया। वह उसकी चंगुल में फंस कर जब उसके साथ संबंध बनाने वालों की वजह से उसका स्वास्थ्य खराब हुआ तो उसने रुद्रपुर निवासी एक अन्य महिला से सहयोग मांगा। उस महिला ने भी उसको मदद का विश्वास दिलवा अपने साथ रुद्रपुर ले गई। आरोप है कि उसके बाद उसने भी उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल लोगो के आगे परोस दिया। उसको चुप रखने के लिए उसे कुछ पैसा दे बाकी पैसा दोनों ने कमाया। लोगो से अधिक संबंध बनाने के कारण उसके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा। उसने इस काम से मना किया पर वह उनके चंगुल से बाहर नही आ पा रह थी। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.