Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, झपटमार और चाकूबाजी के तीनों आरोपी सलाखों के पीछे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने शहर में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा किया है। एक ओर मुखानी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया कुंडल बरामद किया गया, वहीं दूसरी ओर तीनपानी में चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दोनों मामलों का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी. सी. ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। मुखानी थाना क्षेत्र में 30 जुलाई को जगतपुरम कॉलोनी निवासी चम्पा देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बुजुर्ग सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से 1 अगस्त को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे से अजय और सूरज जोशी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अजय के कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबाड़ बीनने का काम करने की बात स्वीकार की। एसएसपी ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को ₹2500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसी दौरान हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तीनपानी के सोनकर फार्म क्षेत्र में चापड़ और छुरे से युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई को यमन प्रकाश की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में गौरव महतोलिया, सचिन महतोलिया और सौरभ महतोलिया के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले गौरव और सचिन को गिरफ्तार किया तथा बाद में फरार चल रहे सौरभ महतोलिया को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से दबोच लिया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ NE पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधिय

किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.