Friday, September 4, 2026

रुद्रपुर के इस होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के एक पांच सितारा होटल में ठहरी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। युवती अपने एक साथी युवक के साथ देर रात होटल पहुंची थी। दोनों दिल्ली से उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम की यात्रा पर निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दुखद घटना हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात होने के कारण युवक युवती ने शहर के रेडिसन होटल में रुकने का निर्णय लिया। होटल पहुंचकर दोनों ने एक कमरा बुक किया और रात वहीं ठहरे। सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन सुबह जब युवती कमरे में मृत अवस्था में पाई गई तो होटल स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया।

 

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिसके चलते पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, रात में क्या घटनाक्रम रहा और युवती की मौत किन

 

परिस्थितियों में हुई—इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.